ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 52 बीकानेर : कांग्रेस नेता की मौत, ऊर्जा मंत्री के थे करीबी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के कोलायत कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी के करीबी बृज मोहन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ एक और युवक संपत की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा कोलायत के पास ही जोधपुर जिले के देचू गांव में फॉर्च्यूनर कार पलटने से हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, हाडला निवासी बृजमोहन अपने मित्र के साथ फॉर्च्यूनर से जैसलमेर की तरफ जा रहे थे। वापस लौटते समय कोलायत से पहले जोधपुर जिले की सीमा में आने वाले देचू गांव में उनकी कार पलट गई। इस हादसे में हाडला के रहने वाले बृजमोहन की मौत हो गई। उनके साथी की भी इस हादसे में मौत हो गई है। दासौड़ी गांव के पास हुए इस हादसे में कार बेकाबू होकर पलट गई।
जिससे बृजमोहन और सम्पत के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के शव बाप के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए। जहां से बृजमोहन के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बुधवार सुबह पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के करीबी थे। कोलायत विधानसभा चुनाव में भी बृजमोहन काफी एक्टिव थे।


Share This News