ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 51 बीकानेर में सड़क हादसा, 2 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीकोलायत जिले से सटे फलौदी जिले में चाखू थानान्तर्गत दासौड़ी गांव के नजदीक बीती रात को तेज गति से आ रही एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार छह-सात पलटे खाए। इस हादसे में दो जनों की मौत हो गई। जबकि तीन जने घायल हो गए। चार-पांच कारों में सवार व्यक्ति एक युवक का गौना लाने के लिए जा रहे थे। दूल्हा सुरक्षित बताया जाता है। पुलिस के मुताबिक लग्जरी कार में सवार पांच व्यक्ति दासोड़ी से चिमाणा रोड की तरफ जा रहे थे। दासोड़ी गांव से बाहर निकलते ही गोलाई में तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित हो गई और सडक़ से उतरकर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो छह-सात बार पलटी और फिर जाकर रुकी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त व पिचक गई। बृजमोहन सिंह व सुनील उछलकर बाहर गिर गए। कार भी इन दोनों के ऊपर पलटकर रूकी। तीन अन्य कार में ही फंस गए। पीछे कार में आ रहे अन्य लोगों ने सभी को बाहर निकालने की कोशिश की। ग्रामीणों की मदद से कार में सवार तीन व्यक्तियों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। फिर कार हटाई गई तो बीकानेर जिले में कोलायत थानान्तर्गत हाड़ला गांव निवासी बृजमोहनसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत और फलोदी जिले में चाडी गांव के लक्ष्मण नगर निवासी संपत पुत्र भंवरलाल जाट नजर आए, लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल चौतीणा गांव निवासी सुनील बिश्नोई, विक्रम व श्रीचंद घायल हो गए। सभी घायलों को आऊ के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर घायल सुनील बिश्नोई को जोधपुर रैफर किया गया। शव बाप गांव के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाए गए हैं।


Share This News