ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220726 123123 2 बीकानेर : महिला के पेट में चाकू घोंपा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिले में देर रात गंगाशहर थाना क्षेत्र के मोहता सराय क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर न सिर्फ लूटपाट मचाई बल्कि महिला के साथ चाकूबाजी तक कर डाली। वारदात मोहता सराय निवासी पवन कुमार साध के घर हुई है। पवन ने पुलिस को बताया है कि रात साढ़े ग्यारह बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, पवन दरवाजा खोलो। दरवाजा खोलते ही चार जने घर में घुस गए। लुटेरों ने पवन के कान की बाली तोड़कर लूट ली। उसकी पत्नी सुमन के पेट में चाकू घोंप दिया। सुमन के झुमके तोड़ लिए। आरोप है कि घर में पड़े प्लॉट के कागजात सहित मोबाइल व सोने के आइटम भी लूट ले गए। परिवादी ने गंगाशहर निवासी बाबूलाल उर्फ फौजी व उसके साथियों विक्रम, गोविंद व आदेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 458, 307, 392, 323, 341 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पवन ने बाबूलाल उर्फ फौजी से प्लॉट खरीदा था। बाबूलाल वापिस प्लॉट के काग़ज़ मांगने लगा। वारदात के पीछे यही कारण रहा। परिवादी के अनुसार बाबूलाल ने सुबह धमकी दी थी कि प्लॉट के काग़ज़ नहीं दिए तो तुझे देख लेंगे। घायल सुमन अस्पताल में भर्ती बताई जा रही है।


Share This News