IMG 20220511 111942 2 1 दिसंबर से बदल जायेगा यह नियम, 10 लाख तक जुर्माने का प्रावधान! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए 1 दिसंबर से नया नियम लागू हो जाएगा। लोगों को ठगी का शिकार होने से बचाने के लिए अब दूर संचार विभाग ने सिम खरीदने के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 दिसंबर 2023 से पूरे देश में सिम खरीदने के नए नियम लागू किए जाएंगे। इन नियमों के लागू होने के बाद एक आईडी पर लिमिटेड सिम ही खरीद पाएंगे यानी एक्स्ट्रा सिम खरीदने पर नकेल कसेगी। सिम खरीदने के नए नियम को पहले 1 अक्टूबर 2023 से लागू किया जाना था लेकिन अब दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को इसे लागू करने के लिए 2 महीने का अतिरिक्त समय दिया था। दूर संचार विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को इसे 1 दिसंबर से लागू करने के निर्देश दिए हैं। खरीदने के नए नियम लागू होने के बाद ऐसे बल्क में सिम खरीदने वालों पर एक्शन लिया जा सकता है। नए नियम को लेकर इससे पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि साइबर फ्रॉड और स्कैम को रोकने के लिए सरकार सिम कार्ड के नए नियम जारी किए हैं। इतना ही नहीं फ्रॉड कॉल्स को रोकने के लिए करीब 52 लाख कनेक्शन को ब्लॉक किया गया है। नए नियम के मुताबिक अगर 30 नवंबर के बाद कोई टेलिकॉम कंपनी किसी विक्रेता को बिना रजिस्ट्रेशन के सिम बेचने के लिए अनुमति देती है तो उस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस समय देश में लगभग 10 लाख सिम कार्ड विक्रेता हैं। सभी डीलरों को नवंबर के अंत तक पजीकरण करवाना अनिवार्य है। 


Share This News