Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा बीकानेर में रोड शो करेंगे। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से बीकानेर पूर्व व पश्चिम के उम्मीदवारो ने चुनाव व रोड शो को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष विजय आचार्य सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी यो से भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया बीकानेर जिले की सातो विधानसभा को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया । जेपी नड्डा की श्रीडूंगरगढ और बीकानेर में सभाएं प्रस्तावित हैं। जिले में अधिकांश प्रत्याशियों और समर्थकों की मांग है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की सभाएं करवाई जाएं। ये दोनों प्रखर हिन्दूवादी नेताओं के रूप में जाने जाते हैं। भाजपा की इस मीटिंग में बीकानेर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी व पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी जेठानंद व्यास,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य,महामंत्री मोहन सुराणा,श्याम सुंदर चौधरी,नरेश नायक,पार्षद अरविंद किशोर आचार्य,शिवरतन अग्रवाल,अनिल शुक्ला,पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
बीकानेर पूर्व कार्यालय में ली कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की बैठक
केन्द्रीय मंत्री ने रानीबाजार स्थित बीकानेर पूर्व से प्रत्याशी सिद्विकुमारी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मेघवाल ने कहा कि पार्टी के सिपाहियों को कमल के फूल को जीताकर राजस्थान में भगवा फहराना है। इसके लिये बूथ स्तर पर सभी जने लग जाएं और मुश्तैदी से चुनाव प्रचार प्रसार कर केन्द्र सरकार की नौ साल की योजनाओं को पहुंचाए। इस मौके पर डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,मुमताज अली भाटी,चम्पालाल गेधर सहित अनेक वक्ताओं ने भी विचार रखे।