IMG 20230527 154542 35 हनीट्रैप में फंसे एक रिटायर्ड फौजी ने की खुदकुशी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। ठगी के जाल में फंसकर अब लोग जान भी गंवा रहे हैं। कर्नाटक के कोडागु जिले में हनीट्रैप में फंसे एक रिटायर्ड फौजी द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। मिली रिपोर्ट के अनुसार लापता रिटायर्ड सैनिक का शव बुधवार को कोडागु जिले में एक झील से बरामद हुआ। मृतक की पहचान मडिकेरी शहर के पास उक्कुडा निवासी संदेश के रूप में की गई है। संदेश ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि जीविता नाम की महिला और सतीश नाम के एक पुलिस अफसर ने उसे परेशान किया था। उसने आरोप लगाया था कि दोनों उसे ब्लैकमेल करके उससे मोटी रकम वसूलना चाहते थे।अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवाओं और पुलिसकर्मियों ने मदिकेरी शहर के पास पंपिनाकेरे झील से शव बरामद किया। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि संदेश शादीशुदा था और घटना से पहले उसने अपने साथ हुई ब्लैकमेलिंग के बारे में अपनी पत्नी को बता दिया था। आरोपी महिला ने खुद के और संदेश के बीच के कुछ निजी पलों को फोटो और वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया था और उसी के आधार पर उसे कर रही थी। बाद में महिला ने अपने एक साथी की मदद से संदेश को ब्लैकमेल किया और उससे 50 लाख रुपये की मांग की।पत्नी को सब कुछ बता दिया था
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदेश को 50 लाख रुपये सेना से मिलने वाले थे, और आरोपियों की नजर उसी रकम पर थी। हालांकि, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण उसने अपनी पत्नी को सब कुछ बता दिया। इसके बाद उसने पत्र लिखकर आरोपी और उसके दोस्‍त की प्रताड़ना के बारे में बताते हुए झील में कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट मंगलवार को मिला और उसका सामान बुधवार को झील के पास मिला। शव का पता लगाने के लिए दक्षिण कन्नड़ से एक विशेष टीम को बुलाया गया। मृतक सैनिक का शव झील में ही पाया गया। मृतक की पत्नी ने मामले की शिकायत दर्ज करा दी है और आगे की जांच जारी है।


Share This News