IMG 20220712 222522 1 लड़की ने कोर्ट परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। एक लड़की इतनी क्रोधित हो गई कि उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि उसे बचा लिया गया। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर न्यायालय परिसर के गेट नंबर 2 के बाहर एक नाबालिग किशोरी ने जमकर हंगामा किया। उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्महत्या की कोशिश की तभी उसे पास खड़े पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। उसका कहना है कि वह अपने बहन के देवर से बहुत प्यार करती है। लेकिन, वह उससे शादी से इनकार कर रहा है।यह हंगामा जब हुआ तब

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के सामने हंगामा करते हुए किशोरी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और खुद को आग लगाने लगी। लेकिन, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग लगने से पहले ही लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लड़की के द्वारा न्यायालय में 156/3 में एक प्रार्थना पत्र डाला गया था कि वह एक युवक से प्रेम करती है लेकिन, वह लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता लड़की ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोर्ट की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह काफी गुस्से में आ गई इसीलिए उसने आत्महत्या की कोशिश की। लड़का मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। यह लड़की थाना फेस टू क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस ने लड़की की बात सुनी और उसे हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।


Share This News