Thar पोस्ट। केवल 72 घण्टे के अंतराल में दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शाम  4:16 मिनट पर अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पिछले तीन दिनों में भूकंप के दो बार लगे तेज झटकों से लोगों के बीच दहशत व्याप्त हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महज 30 सेकेंड में दो बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की वजह से धरती हिली। यूपी के नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल का जुमला इलाका बताया जा रहा है और भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई गई है। भूकंप से प्रभावित देश: नेपाल, भारत और चीन बताए जा रहे हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल से 6 किलोमीटर दूर पेन्क में था।