ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231104 001944 भूकम्प से 141 मरे, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नेपाल में शक्तिशाली भूकम्प से 141 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के जाजरकोट से काठमांडू करीब 500 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप आने के बाद काठमांडू में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.4 रही थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नेपाल के इस इलाके में दर्जनों घर ढह गए। इस भूकंप से अब तक 141 की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग मलबे में दब गए। संभावना जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। लोग रात में घर से बाहर निकल आये। रात को करीब 11.32 मिनट पर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के कई इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 आंकी गई है। लखनऊ, पटना में लोग भूकंप के झटके के बाद घरों से बाहर निकल आए। यूपी के महाराजगंज में भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रयागराज, गोरखपुर और मिर्जापुर में भी भूकंप के झटके लगे। 


Share This News