ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220712 222522 15 बीकानेर -एसएचओ से धक्का मुक्की, 3 के खिलाफ मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। हाल ही में रविवार की रात जस्सूसर गेट क्षेत्र में नयाशहर एसएचओ के साथ धक्का मुक्की करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिना नम्बरी गाड़ी की चेकिंग की थी। चाय की दुकान के पास आये हुए तीन युवकों ने एसएचओ का गिरेबान पकड़ लिया और उससे धक्का मुक्की कर डाली। मामला जब तक बिगड़ता युवक फरार हो गए। हालांकि इस पूरे मामलें को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी। इस मामलें को लेकर सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान से भी मिला। पुलिस के साथ हुई अभद्रता को लेकर आख़िरकार नयाशहर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ गोविंद व्यास की रिपोर्ट पर मनोज कुकणा ,राकेश तरड़ व उमेश सियाग के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा डालने व पुलिस से अभद्रता करने के आरोप लगाकर मामला दर्ज किया गया हैI


Share This News