ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231030 WA0274 <em>अवैध खनन के प्रकरणों में 60 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल</em>, <em>अवैध निर्गमन के 56 और अवैध खनन के 7 प्रकरण दर्ज</em> Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक जिले में अवैध निर्गमन के 56 तथा अवैध खनन के 07 प्रकरण दर्ज कर 60 लाख 87 हजार 938 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि खनिज, पुलिस , परिवहन और राजस्व विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस अवधि में 07 प्रकरणों में विभाग द्वारा संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर भी दर्ज करवायी गयी है ।
28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच खनिज विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध निर्गमन करते पाए गए 11 वाहनों को जब्त किया गया जिनमें से चार वाहनों के विरुद्ध विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई ।शेष वाहनों में नियमानुसार 7 लाख 59 हुए 650 रुपए का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा करवाया गया।

खनि अभियंता ललित मंगल ने बताया कि जिले में खनिज विभाग की सतर्कता शाखा द्वारा भी चुनावी आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए अवैध निर्गमन के 14 प्रकरण बनाए गए हैं और 15 लाख 16 हजार 916 रुपए जुर्माने के रूप में अब तक वसूल किए जा चुके हैं।


Share This News