ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231030 192932 कांग्रेस की सूची को लेकर आई ये खबर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सियासी हलचल के साथ ही राजनीति गरमाने लगी है। राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए सोमवार को नई दिल्ली में सीईसी की मैराथन बैठक हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। चुनाव के लिए अधिकांश प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो चुकी है। यह माना जा रहा कि मंगलवार तक लिस्ट जारी कर दी जाएगी। सीईसी बैठक में राजस्थान में प्रत्याशी घोषित करने को लेकर चर्चा की जा रही है। कांग्रेस ने प्रदेश की 200  विधानसभा सीटों में से अब तक सिर्फ 95 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। शेष 105 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए बैठक में नामों पर अब मंथन होना है। सीईसी से पहले रविवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें करीब 70 नामों पर चर्चा की गई थी। कांग्रेस की आने वाले सूची में 2 और निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया जा सकता है। अब तक गहलोत 8 निर्दलीय विधायकों को इस विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का टिकट दिलवा चुके हैं। अब महादेव सिंह खंडेला और आलोक बेनीवाल को भी कांग्रेस का टिकट मिल सकता है।


Share This News