ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231001 124613 4 बीजेपी की तीसरी व चौथी सूची को लेकर आई खबर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बीजेपी ने अपनी तीसरी व चौथी सूची को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। अंदरखाने से मिली खबरों के मुताबिक 1 नवंबर तक ये जारी हो सकती है। राजस्थान विधानसभा चुनाव बीजेपी अपनी दो सूची जारी कर चुकी है, जिसमें 41 और 83 नामों की घोषणा की जा चुकी है। बाकी नामों पर अभी मोहर लगना बाकी है, जो कि आगामी 31 अक्तूबर तक सीईसी की बैठक में लगाई जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार नामों का चयन किया जा चुका है और अब मोहर लगनी है। नौ अक्तूबर को भाजपा ने 41 लोगों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सात सांसद को टिकट देकर चुनाव में उतारा गया था। 21 अक्तूबर को 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें प्रदेश के दिग्गज नेताओं के नाम जारी हुए थे, जिसमें राजेंद्र राठौर, वसुंधरा राजे के नाम प्रमुख थे। भाजपा की तीसरी सूची में प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के नाम हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी नाम सूची आने की उम्मीद जतायी जा रही है। ये नाम संभावित

भाजपा की तीसरी सूची 50 नामों की हो सकती है। हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले कई नेताओं के नाम सूची में हो सकते हैं। पंडित सुरेश मिश्रा को हवा महल, ज्योति खंडेलवाल को किशन पोल, रवीन्द्र भाटी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। भाजपा के कई दिग्गज नाम अभी भी बाकी हैं, जिनको भी तीसरी सूची में जगह मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और भी कई नामों पर चर्चा की जा चुकी है। भाजपा की तीसरी सूची एक नवंबर तक जारी की जा सकती है।


Share This News