ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231029 200204 हनीट्रैप में फंसा बीकानेर का युवक, पाकिस्तान भेजी महत्वपूर्ण सूचनाएं Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। हनीट्रैप जाल में बीकानेर का युवक फंस गया है। बीकानेर में आईएसआई के हनीट्रैप में फंस चुके शख्स को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र की सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत एक अधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) एस. सैंगाथिर के मुताबिक आईएसआई हनीट्रैप के माध्यम से सैनिकों, पैरा मिलेट्री, रक्षा, विद्युत, रेले के कर्मचारियों, अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के पास रह रहे स्थानीय निवासियों समेत कई अन्य लोगों को निशाना बनाया जाता है। खुफिया निगरानी के दौरान पता चला कि भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक आनंदगढ़ खाजूवाला में रह रहा नरेंद्र कुमार सोशल मीडिया के माध्यम से पीआईओ (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) की 2 महिला हैंडलर्स के संपर्क में है। सीआईडी इंटेलिजेंस जयपुर की टीम ने कार्यवाही करते हुए निगरानी शुरू की। निगरानी के दौरान पता चला कि नरेंद्र कुमार महिला एजेंट से फेसबुक व व्हाट्सऐप के माध्यम से निरंतर संपर्क में हैं और वह अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से जुड़ी सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा कर रहा है। एजेंसियों ने जब नरेंद्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मूल रूप से बीकानेर का रहने वालै है। पूनम बाजवा नाम की एक लड़की के संपर्क में वह फेसबुक पर 2 साल पहले आया था। पूनम ने उसे अपना पता पंजाब के भटिंडा में बताया था। साथ ही पूनम ने यह भी बताया कि वह बीएसएफ में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। 

शेयर की संवेदनशील सूचनाएं : पूनम ने नरेंद्र को भविष्य में शादी का प्रलोभन दिया और कुछ समय बाद उसने अपना व्हाट्सऐप नंबर साझा किया। इसके बाद दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। नरेंद्र कुमार लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं जैसे, सड़क, पुल, बीएसएफ पोस्ट, टावर, आर्मी की गाड़ियों की तस्वीर, प्रतिबंधित स्थानों की तस्वीर शेयर करने लगा। वह इन तस्वीरों को इकट्ठा कर पाक हैंडलर को व्हाट्सऐप पर भेज रहा था। नरेंद्र पिछले कुछ समय से एक दूसरी पाक महिला हैंडलर के संपर्क में भी था। उस महिला हैंडलर ने खुद का नाम सुनीता बताया और कहा कि वह स्थानीय समाचार पत्र की एक स्थानीय पत्रकार है। वह भी नरेंद्र से बॉर्डर एरिया की सूचनाएं मांगा करती थी, जिसे नरेंद्र व्हाट्सऐप के जरिए शेयर भी करता था। बता दें कि संवेदनशील सूचनाएं शेयर करने वाले नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।


Share This News