ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231028 232823 बीकानेर : 1 करोड़ रुपए की चोरी की सोलर प्लेटो सहित मशीन जब्त, 2 गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस ने कार्रवाई कर 1 करोड़ की चोरी पकड़ी है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में यह कार्रवाई पूगल रोड़ पर अन्नापूर्णा आईटीआई कॉलेज के पास की है। जहां पर पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की सोलर प्लेटे उतारी जा रही है। जिस पर मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम एक्टिव हुई और मौके पर पहुंची। जहां पर दो हाइड्रो मशीन से कंटेनर से सोलर की प्लेटें उतारी जा रही थी। पुलिस को देख कंटेनर का चालक उतरकर झाडियों में भाग गया। पुलिस ने मौके से दो हाइड्रो मशीन, कंटेनर, और 20 बोक्स पैक सोलर प्लेट की जब्त किए है। पुलिस ने मौके से जेएनवीसी के रहने वाले तुषार रूपेला पुत्र गिरधारी लाल और कमला कॉलोनी के रहने वाले अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल गफार को गिरफ्तार किया है।


Share This News