ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 102 बीकानेर में पौने दो करोड़ रुपए के जेवरात सीज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर पुलिस ने शुक्रवार को वाहनों की चैकिंग के दौरान एक कार से करीब पौने दो करोड़ रुपए के जेवरात सीज किए हैं। अब इनकम टेक्स और सेल टेक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। तब तक जेवरात पुलिस के कब्जे में रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल शिवरान ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बीकानेर के अशोक चांडक की गाड़ी को रोका गया। इस गाड़ी में सोने के जेवरात काफी मात्रा में बरामद हुए। ये जेवरात कहां से और कैसे लेकर आए? इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। गाड़ी में इन जेवरातों से जुड़े कागजात भी नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने इन जेवरातों को सीज कर लिया है। शिवरान ने बताया कि आगे की कार्रवाई इनकम टेक्स और सेल टेक्स के अधिकारी करेंगे। अगर इनके कागजात मिलते हैं और सब कुछ सही होता है तो जेवरात मालिक तक पहुंच जाएंगे।


Share This News