Thar पोस्ट। बीकानेर में दशहरे पर आज अनेक स्थानों पर पुतला दहन होगा। बीकानेर के डॉ करणी सिंह स्टेडियम में हर साल रावण दहन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी 81 फिट के रावण का पुतला जलाया जाएगा। रावण के साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के 60-60 फिट के पुतले भी होंगे । इस बार का आकर्षण इलेक्ट्रोनिक आतिशबाजी होगी। परकोटे में धरणीधर खेल मैदान।धरणीधर दशहरा कमेटी की ओर से भी हर वर्ष रावण दहन का आयोजन करवाया जाता है। इस बार यहां सबसे ऊंचा रावण होगा किसकी लंबाई 90 फिट की होगी । रावण के साथ 85-85 फिट के होंगे कुंभकरण और मेघनाथ।

इसके अलावा पोलोटेक्निक कॉलेज मैदान पर आयोजन श्री राम लक्ष्मण कमेटी की ओर से करवाया जाता है। मैदान में रावण परिवार के पुतले खड़े हो चुके है। यहां 80 फिट का होगा रावण और 75-75 फिट के मेघनाथ और कुंभकरण । यहां तीनों
पुतले इस तरह बनाए गए है कि इन्हे किसी भी दिशा से देखे, एक जैसे ही नजर आएंगे ।
इन तीन आयोजनों के साथ ही भीनासर में स्थानीय लोगो द्वारा मुरली मनोहर मैदान में रावण दहन किया जाएगा। यहां 70 फिट के रावण का दहन है।