ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231021 092954 बीकानेर के कोटगेट में आपसी झगड़े से तनाव व समझाइश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के कोटगेट थाना इलाके में शुक्रवार देर शाम को अचानक दो युवकों में हुए झगड़े के बाद तनाव हो गया। कुछ देर में दो पक्ष आमने सामने हो गये पूरी सडक़ पर लोग जमा हो गये। तनाव बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की नजाकत को देखते हुए एएसपी सिटी दीपक शर्मा, सीओ सिटी हिमांशु शर्मा सहित कोटगेट, कोतवाली व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार सिमरन होटल के सामने एक लडक़ा खड़ा था, वहां उसकी बाइक खड़ी थी। तभी वहां एक अन्य आया और उसकी बाइक पर बैठ गया। तब पहले से वहां खड़े युवक ने उसे बाइक पर बैठने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। बाद में वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव छुड़ाया। तब एक बारगी दूसरा युवक वहां से भाग गया लेकिन कुछ देर बाद दूसरा युवक अपने एक अन्य साथी के साथ वहां वापस आया। तब वहां पर पहले से खड़ा युवक अपने दोस्तों के साथ था। दोनों फिर से झगड़ पड़े। इस दौराने मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना को लेकर एकबारगी वहां पर तनाव का माहौल हो गया। दोनों पक्षों के लोग वहां जमा हो गए। मामला बिगड़ता देख मौके पर उपिस्थत अधिकारियों ने अतिरिक्त फोर्स बुला ली। क्यूआरडी फोर्स के साथ-साथ कोटगेट, कोतवाली व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां समझाइश से मामला शांत हो गया।


Share This News