Thar पोस्ट। बीजेपी में 70 नामों पर मुहर लग गई है। दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शाम को खत्म हो गई है। इस बैठक में राजस्थान की टिकटों को लेकर आखिरी मोहर लगाने दी गई है। सूची कभी भी बाहर आ सकती है। इससे अब राजनीति का पारा बढ़ने के आसार है। इस बैठक में लगभग 90 सीटों को लेकर मंथन हुआ। पार्टी के जानकारों की माने तो बीजेपी की दूसरी लिस्ट में करीब 70 नाम फाइनल हो गए है। बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीपी जोशी अर्जुनराम मेघवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।