ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231001 124613 3 बीजेपी में टिकट वितरण को लेकर आज दिल्ली में मंथन, दूसरी सूची में इतने नाम संभावित Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। चुनावी गर्माहट के बीच आज बीजेपी की शेष सभी सीटों पर दिल्ली में चिंतन मनन होगा। इसे लेकर प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक गुरूवार को फिर से दिल्ली में होने जा रही है। पार्टी की महत्ती बैठक में कोर ग्रुप के सभी सदस्यों को बुलाया गया है। जानकारों की माने तो बैठक में बची हुई 159 सीटों पर फिर से चर्चा होगी। विधायकों की सीटों पर तो चर्चा हो चुकी है। शेष सीटों पर विस्तार से एक बार फिर चर्चा होगी। भाजपा सभी सीटों पर सिंगल और दो नाम के पैनल तैयार कर रही है। पार्टी 75 पार विधायकों को भी टिकट देने के मूड में नहींं है। लेकिन यह जमीनी स्तर पर हकीक़त में तब्दील होता नहीं दिख रहा है । यह भी एक मुद्दा उभर रहा है जिस पर चर्चा होगी। संभवत: 20 अक्टूबर को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश भाजपा का कोर ग्रुप 70 से 80 सीटों के नाम रख सकता है। इनमें से जिन नामों पर सहमति बन जाएगी, उनकी सूची जारी होगी। 70 से 80 नामों की इस सूची में चालीस के आसपास वर्तमान विधायकों के नाम भी हो सकतेे हैं। दिल्ली में एक दिन पहले हुई बैठक में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी ने कई सीट पर सिंगल नाम बताए तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ठिठक गए। उन्होंने ऐसी सभी सीटों पर कम से कम दो नाम मांगे और पैनल तैयार करवाया।


Share This News