ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20231018 175145 गौड़ सभा भवन में डांडिया 21 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। सखी संस्कार म्यूज़िक और महिला सुरक्षा ग्रुप द्वारा 21 अक्टूबर को डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप की संस्थापक श्रीमती संध्या द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को बीकानेर की संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया से भेंट कर उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई। श्रीमती राजोरिया ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोरंजन के साथ प्रतिभाओं को निखारने में भी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्रुप की सदस्यों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। ग्रुप की अध्यक्ष डॉक्टर दीप्ति श्रीवास्तव के अनुसार भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत नवरात्रि उत्सव को खास बनाने के उद्देश्य से पूजा के साथ डांडिया का आयोजन किया जाएगा। श्रीमती इंद्रा बालेचा ने कहा कि यह कार्यक्रम गौड सभा भवन, रानी बाजार में होगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट युगल डांस आदि प्रतियोगिताओं के लिए प्रविष्टियां ली जा रही हैं।


Share This News