ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20231018 WA0150 गोलगप्पों से दिया मतदान का संदेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर धर्मेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को गोलगप्पों की विशेष सजावट से मतदान का संदेश दिया। अग्रवाल समाज चेतना समिति प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने मतदान तिथि और मतदान करने की अपील आकृति गोल गप्पों से बनाई। साथ ही वहां मौजूद लोगों ने सी विजिल ऐप और जागरूकता से जुड़ी तख्तियां और बैनर हाथ में लेकर आमजन को मतदान का आह्वान किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिए। इसके प्रति जागरूकता के सतत प्रयास हो रहे हैं। इसी श्रंखला में लगभग 1500 छोटे-बड़े गोलगप्पों के माध्यम से यह संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर आगामी दिनों में उनके पास आने वाले ग्राहकों को भी मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अग्रवाल ने गत विधानसभा चुनाव में भी मतदान का संदेश दिया था। उन्होंने इसे समाजिक सरोकार बताते हुए कहा कि जागरूकता की इस मुहीम से प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ना होगा। तभी शत प्रतिशत मतदान का संकल्प पूर्ण हो सकेगा। इस दौरान तोलाराम लाट ने कहा कि अग्रवाल समाज के प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान लव अग्रवाल भी मौजूद रहे।


Share This News