ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230816 190538 रेलवे : मुसाफिरों <em>की सुविधा के लिए 3 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन</em> Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। त्यौहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा पूजा, दीपावली, छठ पूजा पर त्यौहार के सीजन को देखते हुए 03 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार-

1. बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा (08 ट्रिप)

गाडी संख्या 04713, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.11.23 से 28.12.23 तक (08 ट्रिप), गुरूवार को बीकानेर से 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04714, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.11.23 से 29.12.23 तक (08 ट्रिप) शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से 16.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, मेहसाना, भीलडी, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल रेलसेवा (08 ट्रिप)

गाडी संख्या 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.11.23 से 31.12.23 तक (08 ट्रिप) रविवार को अजमेर से 06.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09622, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.11.23 से 01.01.24 तक (08 ट्रिप) सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 11.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.10 बजे अजमेर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा (08 ट्रिप)

गाडी संख्या 09723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.11.23 से 27.12.23 तक (08 ट्रिप) बुधवार को जयपुर से 08.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09724, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.11.23 से 28.12.23 तक (08 ट्रिप) गुरूवार को बान्द्रा टर्मिनस से 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाडा, चित्तौडगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


Share This News