ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231001 124613 2 बीजेपी की दूसरी सूची को लेकर आई यह खबर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बीजेपी की पहली सूची के बाद दूसरी सुची जारी करने से पहले पार्टी आज दिल्ली में चिंतन मनन करेगी। पहली सूची से कई बगावती पत्ते खुल गए थे। इसे देखते हुए पार्टी अब खास स्ट्रेटेजी तैयार कर सूची जारी करने की तैयारी कर रही है। भाजपा की दूसरी सूची लेकर मंगलवार को दिल्ली में चिंतन मनन होगा। यह मंथन केन्द्रीय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हो सकता है। इसके बाद संभवत: यह कोर ग्रुप केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकता है। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों को दोपहर में दिल्ली बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान 80 से 100 सीटों पर चर्चा हो सकती है। यह बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा के साथ बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शैड्यूल को देखते हुए यह बैठक होगी। पीएम को समय िमला तो बैठक मंगलवार रात ही िदल्ली में हो सकती है। अन्यथा यह बैठक 18 के बाद कभी भी हो सकती है।


Share This News