IMG 20230527 154542 64 सड़क हादसे में युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में भारतमाला रोड पर पिकअप की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई है। इस बारे में परिवादी चक 01 एसएसएम सियासर निवासी ओमप्रकाश नायक ने पूगल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर को रात 10ः30 बजे उसका भाई बाइक पर भारतमाला रोड रमई फांटा से गुजर रहा था, इस दौरान एक पिकअप ने उसको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Share This News