IMG 20220712 222522 9 बीकानेर में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर से हैवानियत दरिंदगी का मामला सामने आया है। एक बच्ची को स्कूल बस के कंडक्टर ने हैवानियत का शिकार बनाया। बीकानेर में एक दंपत्ति ने रोजाना की तरह बच्ची को स्कूल भेजा था। उन्हें विश्वास था कि बस का कंडक्टर उनकी बच्ची का पूरा ध्यान रखेंगे और उसे स्कूल खत्म होते ही वापस सुरक्षित घर ले आएंगे। बस कंडक्टर 3 साल की मासूम के लिए दरिंदा बन गया। दिल दहला देने वाली यह घटना बीकानेर के आर्मी कैंट से सामने आई है। मासूम बच्ची शिवबाड़ी के प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। पिछले 1 महीने से बस का कंडक्टर मदनलाल बच्ची को स्कूल लेकर जाता है। शनिवार को भी वह ऐसे ही स्कूल लेकर गया इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब घर पहुंची तो दर्द के कारण रो रही थी। बच्ची को रोता देख परिजन उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे डाॅक्टरों ने जब उसका इलाज किया जो दुष्कर्म के साथ दरिंदगी का पता चला। मासूम ने बताया कि उसके साथ यह हरकत बस कंडक्टर ने की है।


Share This News