IMG 20230527 154542 55 बीकानेर : युवक सातवीं मंज़िल से कूदा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में आज एक युवक 7वीं मंज़िल से कूद गया। रानी बाजार क्षे़त्र में आज सुबह एक युवक ने बिन्नानी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। कोटगेट थाने की हैड कांस्टेबल विजय कुमार के अनुसार गौड़ सभा भवन के समीप रहने वाले नरेन्द्र सुराणा के 35 वर्षीय पुत्र ऋषभ सुराणा ने रविवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे रानी बाजार में मीना नर्सिंग होम के सामने स्थित बिन्नानी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। ऊंचाई से गिरने पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी तुरंत ही उसके पिता को दी गई थी, जो मौकेे पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार ऋषभ मानसिक रूप से बीमार था, उसकी दिमागी स्थित ठीक नहीं थी।


Share This News