ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231007 232533 1 राजस्थान में चुनाव होंगे इस दिन, समय सारिणी घोषित, आचार संहिता लागू Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान सहित अन्य राज्यों के चुनाव मतदान की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की समय सारिणी घोषित कर दी है आज आयोग ने राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित की। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 23 नवंबर को होंगे। 30 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। 6 नवंबर को पर्चा भरा जाएगा यानी नोमिनेशन फाइल होगा। 7 नवंबर को प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। आवेदक 9 नवंबर तक नाम वापिस ले सकेंगे। 23 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं 5 दिसंबर तक चुनावी कार्यक्रम पूर्ण हो जाएगा। तारीख का ऐलान होने के साथ ही आचार सहिंता भी लग गई है।

मध्यप्रदेश में चुनाव 17 नवंबर को होंगे। यहां 21 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 30 को नोमिनेशन फाइल होगा। 31 अक्टूबर को आवेदनों की छंटनी होगी। 2 नवंबर को‌ नाम वापिस ले सकेंगे। 17 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं 5 दिसंबर तक चुनाव पूर्ण हो जाएंगे। इसी तरह तेलंगाना में चुनाव 30 नवंबर को होंगे। यहां 3 नवंबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। 10 नवंबर को पर्चा भरा जाएगा। 13 नवंबर को आवेदनों की छंटनी होगी। 15 नवंबर को नाम वापिस ले सकेंगे। 30 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 5 दिसंबर तक चुनाव पूर्ण हो जाएगा।

मिजोरम व छत्तीसगढ़ का चुनावी कार्यक्रम एक जैसा ही रहेगा। इन राज्यों में 13 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। 20 अक्टूबर को पर्चा भरा जाएगा। 21 अक्टूबर को आवेदनों की छंटनी होगी। 23 अक्टूबर नाम वापसी की तारीख है। वहीं 7 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 5 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। बता दें कि पांच में दो राज्यों में चुनाव एक साथ होंगे। वहीं पांचों राज्यों की मतगणना एक ही दिन 3 दिसंबर को होगी।


Share This News