ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 बीकानेर : लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में चोरों की मौज है। न केवल बाइक व मोबाइल चोर सक्रिय है बल्कि घरों में भी चोर हाथ साफ कर रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ में किसान के घर से चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किसान ने फसल बेचकर जो रुपए कमाए थे, वो भी चोर ले गए। रिपोर्ट के अनुसार दुसारणा गांव निवासी मंगलाराम पुत्र मालीराम नायक के घर में गुरुवार रात चोर पिछले दरवाजे से घुसे और आंगन के बीच बने कमरे का ताला तोड़ लिया। इस कमरे में रखी संदूक का ताला तोड़ा गया। इसी में सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। घर की महिलाओं की दो बेटियों का सामान यहां रखा हुआ था। इसमें दो सोने की ठुस्सी, मादलिया, फुलड़ा व दो जोड़ी चांदी की पाजेब चोर ले गए। इतना ही नहीं गुरुवार को ही मंगलाराम कृषि मंडी में ग्वार व मोठ बेचकर एक लाख रुपए नकद घर ले आया था। ये रुपए भी चोर ले गए। मंगलाराम का कहना है कि अपनी बेटी के विवाह में उधार रुपए लाया था। जिसे अब चुकाना था। इसीलिए रुपए घर लाया था कि उधारी खत्म हो जाए। रात को चोर ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। चोरी के समय परिवार के सदस्य करीब साढ़े बारह बजे बाद घर के आगे बनी चौकी पर व घर की छत पर सो गए। उसके बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।


Share This News