ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20231002 WA0278 तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन के द्वारा प्रोजेक्ट पवित्रा के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का वृंदावन एन्क्लेव में आयोजन किया गया ।कार्यशाला की अध्यक्षता मदर्स एल एस कर्मा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन चौधरी द्वारा की गई । कार्यशाला की प्रोजेक्ट ट्रेनर श्रीमती सरिता ने किशोर अवस्था तथा महिलाओं से जुड़ी समस्याओं व उनके निदान के बारे में खुलकर शाला की बालिकाओं तथा स्टाफ को जानकारी प्रदान की। माहवारी के दौरान होने वाली समस्याएं, खानपान, साफ सफाई रखने के तरीके तथा विभिन्न भ्रांतियां के बारे में अवगत करवाया एवं उनके समाधान बताएं।इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के योगासन एवं ध्यान द्वारा बालिकाएँ एवं महिलाएं समस्याओं से किस प्रकार निजात पा सकती है पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस मौक़े पर प्रदेश महासचिव श्रीमती नीलम बेनिवाल,प्रदेश सचिव डॉ.सुनीता मंडा, श्रीमती अनीता गोरा,तनुश्री व अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही है।प्रदेश प्रभारी स्वास्थ्य व योग प्रमुख श्रीमती सपना चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News