ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20231002 WA0295 scaled वॉर मेमोरियल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीजेएस रामपुरिया जैन महाविद्यालय एनसीसी इकाई की ओर से 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहीद स्मारक, पब्लिक पार्क स्थित वॉर मेमोरियल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट उमेश तंवर व 7 राज एनसीसी के पी आई स्टाफ अप्पा राव और किशोर सिंह उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय एनसीसी कैडेट्स ने पब्लिक पार्क स्थित वार मेमोरियल की सफाई की तथा संपूर्ण कचरे को इकट्ठा कर नगर निगम के ट्रैक्टर की सहायता से हटवाया। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी का स्वच्छता के प्रति जो संदेश था उसके माध्यम से कैडेटस व अन्य छात्रों को प्रेरित किया गया | इससे एक दिन पूर्व भी कैडेट्स व अन्य छात्रों को स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलवाई गई । तत्पश्चात कैडेटस द्वारा सफाई अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई में स्वच्छता के लिए अपना योगदान दिया।


Share This News