ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230914 232020 2 पेट्रोल पंप रहेंगे बंद ! हड़ताल को लेकर आई यह खबर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक बार फिर से राजस्थान में पेट्रोल व डीजल पंप बंद रहेंगे। वैट दर को घटाने की मांग को लेकर एक बार फिर पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल की राह पर है। जानकारी में रहे कि पेट्रोल पंप संचालकों ने 13-14 सितम्बर को सांकेतिक हड़ताल करने के बाद 15 सितम्बर से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए थे, किंतु सरकार की ओर से इसके लिए 10 दिनों का समय मांगा गया था, जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल स्थगित कर दी थी। लेकिन दस दिनों का समय बीत जाने के बावजूद सरकार ने राजस्थान में पेेट्रोल व डीजल की वैैट दरें कम नहीं की है। जिससे पेट्रोल पंप संचालकों में खासा आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर पेट्रोल पंप संचालकों ने 01 अक्टूबर से फिर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। जिसके चलते सवेरे 10 बजे से शाम छह बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। इसके बावजूद यदि सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो इन्होंने 02 अक्टूबर से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।


Share This News