ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230527 154542 38 पूनरासर मेला : दड़िया महाराज मंडल का सेवा शिविर 21 से, कन्हैयालालजी प्याऊ पर Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दड़िया महाराज मण्डल का कन्हैया लाल जी प्याऊ पर 21 से 23 सितम्बर तक शिविर लगेगा। मधुदेवी की याद में सेवा शिविर। इस साल भी भादवे में पूनरासर बाबा का मेला भरा जाएगा। इस साल भी दड़िया महाराज का मण्डल कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर अपनी सेवाएं जारी रखेगा।
दड़िया महाराज मण्डल के अध्य्क्ष कन्हैयालाल व्यास ने बताया कि इस साल दड़िया महाराज की पोत्रवधु श्रीमती मधुदेवी की स्मृति में लगाया जायेगा। पिछले सालों की तरह ठंडा जल, स्नान सेवा, जलेबी पकौड़ी सब्जी की सेवा भक्तो के लिए जारी रहेगी। 21सितंबर से 23 सितंबर तक सेवा रहेगी। 23 सितम्बर को कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर महाप्रसाद रखा गया है।
मण्डल के सचिव रामप्रकाश व्यास(रामजी) ने बताया कि इस साल भी हर साल की तरह महिलाओ के लिए स्नान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि महिलाओ को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दड़िया महाराज के मण्डल के बलदेव दास व्यास और श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि उनका परिवार निरन्तर सेवाएं दे रहा है और वर्षो से चली आ रही परम्परा को निभा रहा है आगे भी बाबे का आशीर्वाद रहा तो उनके आगे की पीढ़ी भी इस परंपरा का निर्वहन करती रहेगी।
संस्था के किशनलाल व्यास ने कहा कि उनकी टीम में उनके परिवार के अलावा भी कुछ भक्त तन से अपनी सेवाएं देते है। जिससे उन्हें आनंद की प्रप्ति होती है। दड़िया महाराज मण्डल में अपनी सेवाएं देने वालो में कैलाश व्यास, कांतिलाल कच्छावा, चेनाराम गोदारा, रामेश्वर जी गोदारा, देवेंद्रप्रकाश व्यास, चंद्रप्रकाश, लोकेश, सूर्यप्रकाशव्यास, दीपक, अमित, सुमित,यादवेंद्र, महेंद्र रंगा, हेशिव रंगा, हरिरतन पुरोहित, शिवरतन,मनीष, शरद बिस्सा, कालूराम रंगा,चांद रतन पुरोहित, बृजगोपाल बिस्सा,कुणाल व्यास, सुधांशू व्यास,अनिरूद् व्यास, अंशुमान व्यास, पदम आदि।

IMG 20230915 WA0116 पूनरासर मेला : दड़िया महाराज मंडल का सेवा शिविर 21 से, कन्हैयालालजी प्याऊ पर Rajasthan News Portal धर्म
IMG 20230915 WA0117 पूनरासर मेला : दड़िया महाराज मंडल का सेवा शिविर 21 से, कन्हैयालालजी प्याऊ पर Rajasthan News Portal धर्म

Share This News