ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230913 132603 बीकानेर: रानीबाजार रेलवे अंडरब्रिज को लेकर आई खबर, राहगीरों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में लोग बीच बाज़ार से निकलने वाले रेलवे क्रासिंग से परेशान है। इस बीच राहत देने वाली खबर है कि राहगीरों के लिए रानीबाजार रेलवे अंडर ब्रिज खुल गया है। हालांकि इसका अभी विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है लेकिन राहगीरों को इससे राहत मिली है। इसके चलते रानीबाजार पुलिया पर यातायात दबाव कुछ कम हुआ है। नवनिर्मित आरयूबी पर हालांकि मिट्टी व गर्द है लेकिन लोग इस भूमिगत मार्ग का इस्तेमाल कर रहे है। मौके पर इस मार्ग से निकलते हुए कुछ युवकों के कमेंट ये भी सुनने को मिले कि -अरे गब्बारो तो खुल ग्यो। इस मार्ग पर अनेक लोग कौतूहलवश भी पहुंच रहे है यह देखने के लिए कि यह छोटा अंडरब्रिज कहाँ तक खुलता है और इसका दूसरा छोर कहाँ है। कार व टैक्सी भी आ जा रही है। कुल मिलाकर इस मार्ग से आमजन को राहत मिल रही है। कोटगेट व सांखला फाटक के लिए भी बजट मंजूर है। आमजन को अब वहां भी आरयूबी बनने का इंतज़ार है।


Share This News