Thar पोस्ट, न्यूज। केवल 9 किलो दूध की कीमत 12 लाख से अधिक ? जालौर जिले की भीनमाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 9.400 किलो अफीम दूध के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद लग्जरी कार को जब्त किया है।
इस बारे में जालौर पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि DST टीम प्रभारी गनी मोहम्मद और भीनमाल पुलिस उप निरीक्षक प्रताप सिंह भाटी ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक लग्जरी कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 9 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम दूध जब्त किया गया। जब्त किए गए अफीम दूध की कीमत 12 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार सवार आरोपी बुधाराम पुत्र गंगाराम बिश्नोई, चुन्नीलाल पुत्र रामलाल बिश्नोई और हनुमानराम पुत्र सदाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही।
डीवाईएसपी हिम्मत सिंह चारण में बताया कि चुनाव को देखते हुए के पुलिस की ओर से तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी