ताजा खबरे
बीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डी
IMG 20230912 193807 बीकानेर : फायरिंग करने के मामले में तीन गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस ने फायरिंग के मामले में 3 जनों को गिरफ्तार किया है। बीकानेर के म्यूजियम चौराहे पर दिनदहाड़े रोडवेज बस के चालक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने जस्सूसर गेट निवासी सुरेंद्र सिंह, राकेश माली और पुखराज कुम्हार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य साथियों के गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे है। पुलिस ने रोडवेज चालक रामसिंह के बयान पर चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रोडवेज चालक राम सिंह के साथ लेखराम कंडक्टर था। बीकानेर-दिल्ली रूट पर आना-जाना रहता है। रविवार को सुबह भी दिल्ली से सवारियां लेकर बीकानेर आ रहे थे, तब उदयपुरवाटी के पास इनका झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार शाम बीकानेर में म्युजियम सर्किल के आसपास ये फिर आमने-सामने हो गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसीलिए पुलिस ने अब आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। उधर दिनदहाड़े ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौजूदगी में फायरिंग होने को गंभीर लेते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर वारदात के वक्त म्यूजियम चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सत्यनारायण को सस्पेंड कर दिया गया है।


Share This News