ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230911 155042 प्राइवेट बस सेवा की आज हड़ताल ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश के राजस्थान के सभी शहरों में आज रात 12 बजे से प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय किया है। बसों पर लगने वाला टैक्स आधा करने, परमिट अवधि बढ़ाने, ग्रामीण रूट्स पर टैक्स फ्री करने समेत कई मांगों को लेकर ये ऑपरेटर पिछले कुछ दिनों से सरकार और प्रशासन को ज्ञापन दे रहे थे।

आज बस ऑपरेटरों ने अपनी मांगों पर सरकार का ध्यान खींचने के लिए एक दिन की हड़ताल करने का फैसला किया है।हड़ताल में प्रदेशभर की 30 हजार बसों के नहीं चलाने का दावा किया जा रहा है। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया- आज हमें सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया है। ये वार्ता परिवहन भवन में होगी। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारी और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।बसों का संचालन आज रात 12 बजे से बंद हो जाएगा। जो 24 घंटे के लिए लागू रहेगा। साहू ने बताया- बसों का संचालन बंद होने से प्रदेशभर में 10 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे।

रोडवेज को 8 हजार बसों का परमिट जारी कर रखा है, लेकिन बसें अभी 2800 है। ऐसे में जिन रूट्स पर रोडवेज की बसें संचालित नहीं होती या बहुत ही कम हो रही है वहां प्राइवेट बसों को परमिट जारी किया जाए।

रोडवेज की बसों में महिलाओं को 50 फीसदी किराये में छूट है। इससे प्राइवेट बसों में यात्रीभार कम हुआ है। सरकार प्राइवेट बसों के परमिट पर लगने वाले टैक्स को आधा करें ताकि बस संचालकों को नुकसान न हो।

बजट में किए गए 2500 परमिट जारी करने की घोषणा को लागू किया जाए।

सरेंडर की गई बसों का टैक्स माफ किया जाए और ग्रामीण रूटों पर संचालित बसों को टैक्स फ्री किया जाए।

लोक परिवहन सेवा की बसों का आयु कंडीशन ऑल इंडिया परमिट की बसों के समान 12 वर्ष किया जाए।

परमिट शर्तो के चालान का जुर्माना 2 हजार रुपए ही लिया जाए।


Share This News