‘
Thar पोस्ट न्यूज। बॉस के नाम से प्रसिद्ध कामधेनु सेना के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरिजी महाराज सोमवार को बीकानेर आएंगे। वे कल शाम बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ मोमासर में एक धर्मसभा में शामिल होंगे। कामधेनु सेना बीकानेर के तहसील प्रभारी महावीर प्रसाद सांखी ने बताया कि विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय में पीड़ित गौवंश व अन्य पशुओं की सेवा के लिए मोमासर के भोमियाजी मंदिर में नानी बाई रो मायरो भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महामंडेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज बॉस आ रहे है। उनका जोरदार स्वागत होगा। उनके स्वागत के लिए कामधेनु सैनिक, बॉस के फैन्स सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहेंगे।
