ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230909 201111 ट्रेन में भिड़ी दो महिलाएं, हाथापाई के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो फिर वायरल हो रहा है। इसमे दो महिलाएं आपस में हाथापाई कर रही हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में काला सलवार सूट पहने एक महिला को पीले टॉप और पैंट पहनी दूसरी महिला के साथ हाथापाई कर रही है। काले सलवार सूट वाली महिला दूसरी महिला को चेतावनी दे रही है और कह रही है कि मैं जज की बेटी हूं तुझे छोड़ूंगी नहीं। वहीं कोच में मौजूद दूसरे यात्री महिलाओं के झगड़े को शांत करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन दोनों महिलाएं नहीं मान रही हैं और वह एक दूसरे पर लात घूसे बरसाए जा रही हैं। बगल में ही पुलिस वाली एक लड़की भी मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही है लेकिन दोनों महिलाएं किसी की भी एक नहीं सुन रही हैं। वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है। वीडियो को @PRASHU_PP नाम के यूजर ने शेयर किया है और लिखा है- यहां क्या हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारो लोगों ने देखा है। वहीं, कई यूज4स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में घुसते ही सबका दिमाग क्यों खराब हो जाता है। दूसरे ने लिखा- जज की बेटी हुई तो क्या हुआ, लड़ाई करने आई है क्या? वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पुलिसकर्मी महिला के लिए एक सैल्यूट तो बनता है।


Share This News