ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230903 101746 राजस्थान में 108 और 104 एंबुलेंस सेवा ठप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। प्रदेश में 108 और 104 एंबुलेंस सेवा ठप हो गई है। राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखवात ने कर्मचारियों से रविवार सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज के सामने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शेखावत के मुताबिक एंबुलेंस कर्मी पिछले 1 साल से ठेका प्रथा समापत करने और एंबुलेंस कर्मियों को संविदा कर्मी कमेटी में शामिल करने की मांग कर रहे थे। लेकिन, एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को सरकार लगातार अनसुना कर रही है। पिछले एक महीने से प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देने के बाद भी एंबुलेंस कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हुई। सरकार के इस रवैये से परेशान होकर मजबूरन एंबुलेंस कर्मचारियों ने वाहनों को मेडिकल कॉलेज के सामने खड़ा कर 108 और 104 एंबुलेंस सेवा ठप कर दी है। रविवार सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी एंबुलेंस कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के सामने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।


Share This News