ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220712 222522 26 बीकानेर की इस कॉलोनी में चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में चोर व बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिले की सार्दुलगंज में आठ-दस बदमाश एक साथ माइंस कारोबारी के घर में कूदे और अंदर घुस गए और माल पर हाथ साफ किया। करीब तीन घंटे तक कमरे खंगाल डाले और चांदी का सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार माईस कारोबारी राजकुमार सिंघानिया 27 अगस्त की रात को अपने घर में पत्नी के साथ कमरा अंदर से बंद कर सो रहे थे। इस दौरान करीब 11 बजे एकराय होकर पहुंचे आठ-दस बदमाश चोरी-डकैती के इरादे से दीवार फांदकर उनके घर में कूद गए। मेन गेट सहित तीन दरवाजों के तले नहीं टूटे तो किचन में तोड़फोड़ कर अंदर घुस गए। घर में सारे कमरों को खंगाल डाला। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और कम्प्यूटर में लगी हार्ड डिस्क निकाल ली। चांदी का जग और चार गिलास मिले जो अपने साथ ले गए। वे करीब तीन घंटे तक घर में रहकर खोजबीन करते रहे। घर में सो रहे पति-पत्नी को पता नहीं चला।बदमाशों ने उनके कमरे का ताला तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हुए। बड़ा माल हाथ नहीं लगा तो बदमाश फरार हो गए। घर के ऊपरी हिस्से पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के फुटेज आए हैं। सुबह करीब चार बजे राजकुमार की पत्नी उठी तो किचन में तोड़फोड़ देखी। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान मालिक सिंघानिया ने आशंका जताई है कि बदमाश एक साथ आठ-दस बदमाश डकैती के इरादे से उनके घर में घुसे थे। अगर उनके कमरे का गेट खुल जाता तो अनहोनी हो सकती थी। सदर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Share This News