ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20230527 154542 98 बीकानेर : महिला के साथ दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में मजदूरी करके अपना पेट पालने वाली एक महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। हालांकि सामूहिक दुष्कर्म की ये घटना 2 दिन पुरानी है लेकिन हिम्मत करके महिला ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ की एक काॅलोनी में रहने वाली महिला रोटियां बनाने का काम करती है। वह विवाह समारोह या किसी भी बड़े भोजन वाले कार्यक्रमों में वो रोटी बनाने जाती है। 24 अगस्त को उसके पास फोन आया कि चालीस-पचास लोगों का खाना है। इसके लिए रोटी बनाने के लिए जरूरत है। महिला को एक व्यक्ति लेने आया। रास्ते में उसने दो और युवकों को साथ में ले लिया। जंगल से होते हुए धोलिया रोड पर गाड़ी ले ली। एक सुनसान क्षेत्र में उसे जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी गैंगरेप किया। देर बाद महिला को श्रीडूंगरगढ़ में आबादी क्षेत्र के पास छोड़ गए। महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसने अपना इलाज करवाया। अब तबीयत ठीक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। युवकों का नाम वो नहीं जानती, ऐसे में मोबाइल नंबर देकर मामला दर्ज कराया गया है। उसने पुलिस काे विश्वास दिलाया कि सामने आने पर उनकी पहचान कर सकती है। पुलिस मोबाइल नंबर से तीनों युवकों की तलाश कर रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंपी गई है।


Share This News