ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230826 WA0255 विधायक तेवतिया, प्रभारी मारू सहित भाजपा के नवमानोनीत पदाधिकारियों का किया स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। उत्तरप्रदेश से भाजपा विधायक और भाजपा के निर्वाचन पर्यवेक्षक हरेंद्र सिंह तेवतिया, पश्चिम क्षेत्र प्रभारी गोपाल मारू और शहर जिला भाजपा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शनिवार को भाजपा नेता अविनाश जोशी द्वारा अभिनंदन किया गया। जोशी ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित भाजपा कार्यकारणी के सदस्यों को साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक तेवतिया ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों और झूठ के विरुद्ध कमर कस चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के शासनकाल में प्रदेश की जनता बेहद को ठगा गया है। पिछले पांच सालों में प्रदेश का विकास रुक सा गया है। इसे विकास की पटरी पर चढ़ाने के लिए बदलाव जरूरी है।
इस दौरान नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. मक्खन जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अविनाश जोशी ने कहा कि विकास की गति में बीकानेर बहुत पिछड़ गया है। पिछले पांच सालों में आमजन ने खुद को ठगा सा महसूस किया है। उन्होंने मक्खन जोशी स्मृति प्रन्यास द्वारा विगत 22 वर्षों से किए जा रहे जनकल्याण कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने हाल ही में सनातन संस्कृति रक्षा मंच द्वारा आयोजित सनातन संस्कृति महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को सनातन संस्कृति के मूल्यों से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम चौधरी, उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, दीपक पारीक, जितेंद्र राजवी, हनुमान सिंह चावड़ा, जिला मंत्री कौशल शर्मा, पार्षद किशोर आचार्य, दुलीचंद शर्मा, प्रतीक स्वामी, सुशील व्यास,मुकेश पंवार, मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, अजय खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनद व्यास, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, सामाजिक संगठनों से ब्राह्मण नेता उमाशंकर आचार्य, विप्र फाउंडेशन के भंवर पुरोहित, छात्र संघ अध्यक्ष रेवंत सिंह राजवी, सावर कूकना, शिव गोपाल पुरोहित, मूलचंद किराडू, शांति प्रसाद बिस्सा, कन्हैया पुरोहित, अनिल पुरोहित, विक्रम भाटी, धन्ने सिंह राव, गोपाल जाट,शिवकुमार पांडिया आदि मौजूद रहे। पूर्व पार्षद नरेश जोशी ने सभी आगुंतको का आभार व्यक्त किया।


Share This News