IMG 20220712 222522 23 शातिर लड़के ने बैंक के कैशियर कांउटर पर रखा बैग पार किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे की एसबीआई में शुक्रवार की देर अपरान्ह हुई चोरी की वारदात में छोटी उम्र का शातिर लडक़ा बैंक के कैशियर कांउटर पर रखा साढे तीन लाख रूपये से भरा बेग पार कर ले गया। बतायाा जाता है कि कस्बे का एक काश्तकार यह राशि बैंक में जमा कराने के लिये आया था,इस दौरान मौके पर चुपके से आया एक छोटी उम्र का लडक़ा उसका बैग पार कर ले गया और किसी को भनक भी नहीं लगने दी। किसान को जब अपना बैग पार होने का पता लगा तो उसे होश उड़ गये। बताया जाता है कि छोटे शातिर का यह कारनाम बैके सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटैज खंगाले और शातिर चोरी की तलाश में जुट गई। पुलिस के अनुसार फुटैज में एक बच्चा बैग पार करता नजर आया है,जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।


Share This News