ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230825 WA0228 फसलों के उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव पर हुई चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान में शुक्रवार को मासिक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. एस. आर. यादव की ने की। मासिक तकनीकी कार्यशाला में खण्ड बीकानेर, चूरु व जैसलमेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारी व विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया।मासिक तकनीकी कार्यशाला में अगस्त में की गई कृषि क्रियाओं की प्रगति पर समीक्षा की गई। सितम्बर में कृषकों द्वारा की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा की गई। बदलते मौसम बरसात में अन्तराल (ड्राई स्पेल) से विभिन्न फसलों के उत्पादन पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का विश्लेषण किया गया। टिड्डी नियंत्रण विभाग से बाबुलाल मीणा ने टिड्डी सर्वेक्षण व नियंत्रण के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक प्रो. हनुमान राम देशवाल, डॉ सी पी मीणा, डॉ शीशपाल सिंह, मदनलाल रेगर व विभागीय अधिकारी संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, उद्यान हरलाल सिंह बिजारणियाँ, उपनिदेशक यशवन्ती, रूबीना, सहायक निदेशक कृषि भैराराम गोदारा, अमर सिंह गिल, रधुवर दयाल सुथार, राजेश गोदारा, राजुराम डोगीवाल, कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, कन्हैयालाल, गिरीराज चारण, महेन्द्र प्रताप, ममता, मीनाक्षी आदि ने भाग लिया।


Share This News