ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230822 WA0178 1000 जैन धर्मावलंबी हुए शत्रुंजय यात्रा को रवाना, रांका, कोचर एवं कल्याणी ने दिखाई हरी झंडी Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर से पालीताणा के लिए यात्री संघ आज लालगढ रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। संघ में लगभग 1000 जैन धर्मावलंबी शत्रुंजय यात्रा के लिए जा रहे हैं। जैन संप्रदाय में यह मानयता है अगर आपने शत्रुंजय कि यात्रा नहीं की तो आप अभी तक अपनी माता की गर्भ में ही निवास कर रहे हैं आपका अभी तक जन्म नहीं हुआ है। संघ को रवाना करने के लिए दिल्ली से खरतरगच्छ सहत्रशताब्दी वर्ष समारोह के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित नाहटा पधारे साथ ही यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, विजय कोचर एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, डी आर यू सी सी सदस्य नरेश मित्तल, जैन महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन बधानी, अनंतवीर जैन, रमेश अग्रवाल, वीरेंद्र किराड़ू, विजय चन्द बांठिया संघ को विदाई देने रेलवे स्टेशन पधारे।
सभी ने संघ के लाभार्थी परिवार बाबूलाल जी घेवरचंद जी संतोक चंद जी नरेंद्र जी मुसरफ, थानमलजी पवन जी बोथरा एवं रसरचना परिवार का बहुमान एवं सम्मान किया।।


Share This News