Thar पोस्ट न्यूज नोखा / बीकानेर। कांग्रेस की ब्लॉक बैठकों का नोखा से किया आगाज, संगठन विस्तार और एकजुटता पर दिया बल
तीन दिन में सात विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक बैठक, आवेदन पत्र होंगे जमा
नोखा से एकमात्र डूडी और श्रीडूंगरगढ़ से सात जनों ने किया आवेदन
जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की पालना में देहात कांग्रेस के सभी ब्लॉक की बैठकों आगाज  नोखा से हो गया है। देहात अध्यक्ष सियाग ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार विधानसभा वार ब्लॉक बैठक आयोजित कर विधायक आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। सोमवार सुबह 10 बजे नोखा के कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोखा से एकमात्र रामेश्वर डूडी नाम का आवेदन प्राप्त हुआ। उपस्थितजनों ने डूडी के नाम को ही सर्व सम्मत माना। बैठक में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास तर्ड, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहनराम लीलड़, पूर्व सरपंच जेठाराम गोदारा, भंवरलाल सारण, रामचंद्र गहलोत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आनंद भूरा, राकेश जैन, छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष दिनेश सारण, अभिषेक पंडित आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में शाम को श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। श्रीडूंगरगढ़-सूडसर ब्लॉक की मीटिंग अध्यक्ष मुकननाथ व श्रीराम भादू की अध्यक्षता में की गई। मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस महासचिव व बीकानेर जिला प्रभारी पूसाराम गोदारा, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर शामिल हुए। ब्लॉक मीटिंग में मुख्यरूप से मंगलाराम गोदारा, हरिराम बाना, मूलाराम भादू, तुलछीराम गोदारा, सुरजाराम भुंवाल, मुनीराम दुसाद, सावित्री देवी के आवेदन प्राप्त हुए। मीटिंग में फूसाराम गोदारा, बिशनाराम सियाग, मनीष मक्कासर, मंगलाराम गोदारा, हरिराम बाना, मूलाराम भादू व श्रीराम भादू ने एक स्वर में कहा- टिकट किसी को भी मिले लेकिन हमारा उद्देश्य पार्टी को विजय दिलाना रहेगा। कांग्रेस के श्रीकृष्ण गोदारा ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह 11 बजे बज्जू बिश्नोई धर्मशाला में व लूणकरनसर के भीमसैन पार्क में, बज्जू में बिशनोई धर्मशाला में 11 बजे, कोलायत की कुम्हार धर्मशाला में दोपहर 2 बजे तथा नापासर के हनुमान भवन में शाम 4 बजे और इसी तरह 23 अगस्त को खाजूवाला व छत्तरगढ़ की ब्लॉक स्तरीय बैठक पूगल के अम्बेडकर भवन में सुबह 10 बजे आयोजित होगी