ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230819 WA0208 <em>रामझरोखा कार्यालय का हुआ शुभारम्भ, रविवार से प्रचार-प्रसार होगा शुरू</em> Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में नवम्बर माह में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्यजी महाराज का आगमन होने जा रहा है। 19 नवम्बर से 27 नवम्बर तक रामझरोखा कैलाशधाम द्वारा संचालित सियाराम गौशाला में 108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस वृहद आयोजन हेतु शनिवार को सियाराम बाबा के आशीर्वाद से सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में पूजनीय श्री गुरु महाराज श्रीरामदासजी महाराज के सान्निध्य में पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि कार्यालय का समय सुबह नौ से शाम 6 बजे तक रहेगा। रविवार से आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा। इस अवधि में आयोजन से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर विनोद जोशी, किशन व्यास, सत्यदेव शर्मा, विमल दम्मानी, श्रीभगवान अग्रवाल, मन्नू सेवग, नवदीप बीकानेरी, उत्तम भाटी, राजू, पूनम प्रजापत, सुरेंद्र राजपुरोहित एवं दीनदयाल गहलोत आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Share This News