ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230818 WA0147 पीएबीएम हॉस्पिटल: <em>लैस कॉक्लियर इंप्लांट ऑपरेटिंग माइक्रोस्कॉप का उद्गाटन</em>, डॉ सोनी ने किया शुभारंभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने शुक्रवार को एसएसबी स्थित कॉक्लियर इंप्लांट ऑपरेशन थियेअर में आधुनिक सुविधायुक्त कॉक्लियर इंप्लांट ऑपरेटिंग माइक्रोस्कॉप का उद्गाटन किया। डॉ. सोनी ने बताया एडवांस ऑपरेटींग माइक्रोस्कॉप से लैस यह आधुनिक सुविधायुक्त मशीन राज्य सरकार द्वारा ईएनटी विभाग मे उपलब्ध करवाये गये बजट में से खरीदी गयी है। इस मशीन की कुल लागत लगभग एक करोड़ रूपये है। यह मशीन बीकानेर संभाग तथा आस पास के क्षेत्र से जुड़े मरीजों के लिए लाभदायक रहेगी। ईएनअी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने मशीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीन विश्व की बेहतर कंपनीयों में से एक द्वारा खरीदी गई है इस मशीन में हाई डेफिनेशन कैमरा लगा हुआ है जिससे जूनियर डॉक्टर्स को सीखाने के लिए भी उपयोगी रहेगी। इस दौरान ईएनटी तथा एनिस्थिसियी विभाग व ऑपरेशन थियेटर के डॉक्टर्स एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

डॉ. गौरव गुप्ता ने किया 171 वां सफल कॉक्लियर इंप्लांट
ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर गौरव गुप्ता ने शुक्रवार को लालगढ़ निवासी साढ़े तीन वर्ष के लक्की के कॉक्लियर इंप्लांट का 171 वां सफल ऑपरेशन किया। उल्लेखनीय है कि कॉक्लियर इंप्लांट ऐसे बच्चो का किया जाता है जो जन्म गुंगें व बहरे होते है। वर्तमान में चिंरजीवी योजना के तहत राजकीय चिकित्सालयों में लाखो रूपये की लागत वाला यह उपचार पूर्णतया निःशुल्क किया जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मरीज लक्की के पहले हार्ट का ऑपरेशन हो चुका था उस वजह से ऑपरेशन जटिल था। एनिस्थिसिया विभाग के कुशल प्रबंधन से यह ऑपरेशन सफलता पूर्वक कर लिया गया।


Share This News