IMG 20230817 WA0410 <em>आचार्य श्री वेणीदास परिवार का सामूहिक पूजन 26 को श्री रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में</em> Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । श्री आचार्य महानंद ट्रस्ट की बैठक आयोजित।।आचार्य श्री वेणीदास परिवार का सामूहिक पूजन और महाप्रसाद कार्यक्रम 26 अगस्त को श्रीरामसर रोड स्थित रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आयोजित होगा।
इस संबंध में गुरुवार को ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में बैठक आचार्य चौक स्थित रघुनाथ मंदिर में हुई। उन्होंने बताया कि लगभग पैंतालीस वर्षों से आचार्य वेणीदास परिवार के परिजनों का यह कार्यक्रम सावन माह के अंतिम सप्ताह में होता है। इसी श्रंखला में इस वर्ष 26 अगस्त को यह कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में पूजन होगा। महाप्रसाद के लिए सहयोग राशि एकत्रीकरण, सामग्री क्रय करने, प्रचार प्रसार, कार्यक्रम स्थल व्यवस्था के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। उन्होंने बताया कि महाप्रसाद के लिए धरणीधर ट्रस्ट, रघुनाथ ट्रस्ट, पोकर पोता और राज ज्योतिषी सहित आचार्य परिवार के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। इस संबंध में 19 अगस्त को सायं 6 बजे सभी आचार्य परिवार के सभी ट्रस्टों के प्रतिनिधियों की बैठक होगी।इस दौरान उपसचिव महेश आचार्य, झंवर लाल आचार्य, सुरेश कुमार आचार्य, रामकुमार आचार्य, श्रीनारायण आचार्य, सुखदेव आचार्य, कैलाश आचार्य, हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।


Share This News